Search

October 17, 2026 4:28 am

बीडीओ की अध्यक्षता में मुखिया एवं जल सहिया की बैठक की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार भवन में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी साइमन मरांडी की अध्यक्षता में प्रखंड के विभिन्न पंचायत चिंहित मुखिया एवं जलसहिया का एक विशेष बैठक आहूतु की गई। बैठक में बीडीओ साइमन मरांडी ने सभी मुखिय एवं जलसहिया की जल जीवन मिशन अन्तर्गत विभिन्न पेयजलापूर्ति योजनाओं क्रियाशील घरेलू नल से जल द्वारा अच्छादित घरों में किये जा रहे नल से जलापूर्ति का भौतिक सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कार्य को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करते हुए कार्यालय को जमा करने के लिए कहा गया। इस बैठक में मोके पर पेयजल कनीय अभियंता चंदन कुमार, प्रखंड समन्वयक मरकुश किस्कू एवं विभिन्न पंचायत के मुखिया व जलसहिया उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!