सुस्मित तिवारी
हिरणपुर (पाकुड़) प्रखंड के हठकाठी मुस्लिम टोला आंगनबाड़ी 3 में सहायिका चयन को लेकर बुधवार को आमसभा का आयोजन हुआ। उक्त आयोजन में बीडीओ टुडू दिलीप के उपस्थिति में महिला पर्यवेक्षिका लुइस मुर्मू,बिटिया हांसदा, पंचायत समिति सदस्य सबीना परवीन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। आयोजित ग्रामसभा में योग्यता के आधार पर मुस्लिम टोला सहायिका पद के लिए राहिमा खातून का चयन किया गया।मिली जानकारी के अनुसार हठकाठी मुस्लिम टोला में सहायिका पद के लिए कुल पांच आवेदन प्राप्त हुआ था।इसमें से एक आवेदिका पोषक क्षेत्र से बाहर होने के कारण अमान्य हुआ है।वहीं आवेदनों में योग्यता के आधार पर चयन समिति द्वारा राहिमा खातून का चयन किया गया।

Related Posts
Also Read: साप्ताहिक हाट से दिनदहाड़े बाइक की चोरी।





