Search

May 6, 2026 2:17 am

नवस्वीकृत आँगनबाड़ी भवन का सीडीपीओ ने किया उद्घाटन।

डीएमएफटी फंड से बनाया गया आंगनबाड़ी केंद्र।

सतनाम सिंह

नव स्वीकृत आँगनबाडी भवन, मालपहाडी का उद्घाटन किया गया । उक्त भवन का उद्घाटन मुखिया सविता हेम्ब्रम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सविता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सुवासिनी हेम्ब्रम एवं आँगनबाडी केंद्र के लाभुको, बच्चो की उपस्थिति मे किया गया। ज्ञात है कि उक्त केंद्र 2007 से भाडे के मकान मे संचालित था।डी.एम.एफ.टी.मद से उक्त आँगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है। पाकुड़ प्रखंड के कई गांव ऐसे जहां किराए के घर पर आंगनबाड़ी केंद्र को संचालित किया जा रहा है, सीडीपीओ सविता कुमारी ने नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उपायुक्त पाकुड़ को ध्यान आकर्षित कराया था, जिसपर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी फंड से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है, इसी क्रम में डीएमएफटी मद से बुधवार को मालपहाड़ी गांव में नए आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन किया गया है।

img 20240710 wa00168370174558237432522
img 20240710 wa00187572677748139371882

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!