Search

May 6, 2026 2:19 am

एसपी ने सिपाही को किया निलंबित,मामला पिकअप वैन से वसूली करने का।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पिकअप वाहन से राशि वसूलते एक हिरणपुर थाने के आरक्षी संतोष पांडे को जिले के एसपी प्रभात कुमार ने निलंबित कर दिया। जानकारी के मुताबिक हिरणपुर बाजार स्थित शील दुर्गा मंदिर के निकट मंगलवार सुबह हिरणपुर थाने के आरक्षी पिकअप वाहन से कथित रूप से पैसे लेने के दौरान एसपी प्रभात कुमार की नजर पड़ गई। एसपी निजी वाहन से हिरणपुर से पाकुड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एसपी की नजर पिकअप वाहन पर पड़ी।जहां आरक्षी संतोष पांडे पैसे लेते दिखाई दिए। एसपी आनन फानन में थाने पहुंचे और साथ में पिकअप वाहन के साथ चालक को भी बुलाया गया। एसपी ने थाने पहुंचकर पिकअप वाहन के चालक से आरक्षी की पहचान कराई। इसके बाद वाहन को छोड़ दिया। एसपी ने आरक्षी संतोष पांडे की जमकर क्लास लगायी। साथ ही तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया है। इधर मामले की पुष्टि करते हुए एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि वाहन से राशि वसूली के आरोप में आरक्षी को निलंबित किया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।

img 20240710 wa00291508886926467045726

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!