Search

May 6, 2026 1:04 am

हेमंत सरकार के वादा खिलाफी को लेकर सहायक अध्यापक संघ ने की बैठक।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)सहायक अध्यापक संघ की एक बैठक शुक्रवार को मांझी बिजय मराण्डी स्टेडियम में आयोजित की गई। बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में आहुति की गई।बैठक में उपस्थित सभी अध्यापक ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार दगाबाज सरकार है।इसके कथनी और करनी में सत्यता नही है।हेमंत सोरेन ने पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त घोषणा किया था कि पारा शिक्षकों की सभी मांगो को हमारी सरकार बनते ही पूरा कर दिया जाएगा,पर आज पांच वर्ष पूर्ण होने को चला लेकिन आज तक सहायक अध्यापक के मांगो पर कोई पहल नही किया है। प्रखण्ड अध्यक्ष ब्रजमोहन ठाकुर ने कहा हमारे मांगो को लेकर आगामी 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पांच वर्ष बीतने को है और आज तक हम अध्यापकों का मानदेह नही बढ़ाया और न ईपीएफ दिया, न उम्र 65 वर्ष किया है।इसलिए हम सभी सहायक अध्यापक 19 जुलाई को रांची कूच करेगे और 20 जुलाई को मुख्यमंत्री का आवास का घेराव करेगे।अगर हमारी मांगो पर सरकार विचार नही करेगी तो सामने विधानसभा चुनाव में हम शिक्षक भी दूसरा विकल्प चुनने पर विचार करेंगे। मौके पर गणेश साहा, जगदीश साहा, मदन हेम्ब्रम, सुंदरा मालतो, ज्ञान प्रकाश निराला सहित सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित थे।

img 20240712 wa00078639716702729229698

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!