Search

October 16, 2026 11:31 pm

किराएदार ने चोर को चोरी करते रंगे हाथ धर दबोचा।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ जिला मुख्यालय के पंडित मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले रितेश कुमार ने 9 बजे सुबह उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे एक युवक को धर दबोचा। इस बाबत रितेश कुमार ने पाकुड़ नगर थाने में लिखित आवेदन देकर जानकारी दी है । आवेदक के आवेदन के आधार पर नगर थाने में थाना कांड संख्या 165/24 के रूप में प्राथमिक दर्ज कर ली गई एवं युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। युवक पाकुड़ के नल पोखर, प्यादापुर निवासी समीम अंसारी का पुत्र सद्दाम अंसारी बताया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!