पाकुड़ जिले में बड़े पैमाने पर फर्जी एटीएम टिकट का कारोबार मकड़े की जाल की तरफ फैला हुआ है।
सही मायने में पुलिसिया जांच हुई तो कई सफेदपोश और रईस जादे पर्दे के पीछे नजर आएंगे।
बजरंग पंडित
पाकुड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ा पहाड़ी गांव में जाली लॉटरी टिकट छापने का गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़ पाकुड़िया पुलिस ने किया है । थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी गांव से जाली लॉटरी टिकट का एक रैकेट संचालित हो रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देशानुसार अवर निरीक्षक अमरजीत मिश्रा ने पुलिस जवानों के साथ शनिवार की देर रात को लकड़ा पहाड़ी गांव राजू मियां के घर पर छापेमारी के लिए पहुंची और राजू के घर को चारो तरफ से घेर लिया । पुलिस का पहुंचते ही राजू मियां अपने पांच छः सहयोगियों के साथ अपने घर का छत से दूसरे का छत पर कूदकर संकरे गली होकर भाग निकला । पुलिस उसे पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चकमा देकर भाग निकला।इसके बाद पुलिस ने राजू मियां के घर की तलाशी ली। तलाशी में डीयर पैरट का 25 पीस जाली रंगीन लॉटरी टिकट एवं डियर हाक कंपनी की 11 प्रति पेज में 275 पीस सादा लॉटरी, जाली लॉटरी काटने का उपयोग में आनेवाले ब्राइट ऑफिस कंपनी का 4 छोटा कटर,1 बड़ा कटर एवं पेपर कटर कंपनी का दो छोटा कटर सहित लॉटरी टिकट पेपर का अवशेष का कतरन का तीन बोरी बरामद कर जब्त किया और पाकुड़िया थाना ले आई । इसके पूर्व पुलिस का पहुंचने का भनक लगते ही जाली लॉटरी छापने में उपयोग आने वाली लैपटॉप प्रिंटर सहित लॉटरी का खेप को घर से हटा चुका था। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि राजू मियां द्वारा अपने घर लकड़ापहाड़ी में अवैध रूप से जाली लॉटरी छापने और बिक्री किए जाने की गुप्त सूचना उन्हें मिली थी । राजू एवं इसके गिरोह के सदस्यों द्वारा बड़ी धनराशि जीतने का झांसा देकर अवैध रूप से छपाई हुई लॉटरी टिकट की बिक्री झारखंड से पश्चिम बंगाल ले जाकर की जाती थी। राजू एवं इसके रैकेट के विरूद्ध थाना कांड संख्या 29/24 में सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।







