Search

May 5, 2026 1:13 pm

जूता व्यवसायी से छीनतई का प्रयास, फायरिंग और तलवार के बल पर बदमाशों ने किया हमला; बाल- बाल बचे।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के किताझोर मोहल्ले के निकट एक जूता व्यवसायी को अपराधियों ने छिनतई की नीयत से घटना को अंजाम देने की फिराक में फायरिंग और तलवार के बल पर हमला किया गया. बता दें कि, अपराधी छीनतई की घटना को अंजाम देने के दौरान गोली और चाकू से हमला किया. घटना में जूता व्यवसायी तारिक परवाज का दाहिना हाथ जख्मी हो गया. हालांकि अपराधी उनसे कुछ छीन नहीं पाया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फरार हो गया.सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि जूता व्यवसाय दुकान बंद कर अपना गोदाम जा रहा था उसी बीच अपराधी ने घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही पूरा इलाके में पुलिस के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि अपराधी को धर दबोच सके.

img 20240722 wa00031875703260195992202

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!