Search

May 5, 2026 9:18 am

दिशोम गुरु शिबू सोरेन पहुंचे विधायक दिनेश मरांडी के आवास

सुस्मित तिवारी

दिशोम गुरु सह झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन गुरुवार को अचानक रांची स्थित विधायक दिनेश मरांडी के आवास में पहुंचे व विधायक दिनेश मरांडी को आशीर्वाद दिया। गुरुजी के पहुंचने के साथ ही विधायक ने बड़े सम्मान के साथ स्वागत किया व आशीर्वाद लिया। काफी समय तक आवास में रहने के दौरान गुरुजी व विधायक दिनेश मरांडी के बीच काफी देर तक राजनैतिक मुद्दे पर चर्चा हुई। वही पाकुड़ जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर विधायक ने गुरुजी को अवगत कराया। वही गुरुजी ने विधायक को दिशा निर्देश भी दिया। विधायक ने कहा कि यह काफी गौरवन्तित क्षण था , जब दिशोम गुरु का चरण हमारे आवास पर पड़ा। गुरुजी की सानिध्य पाकर काफी गौरव महसूस कर रहे है। जो हमारे पितातुल्य अभिभावक है।

img 20240725 wa00267704913569468279167

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!