Search

May 5, 2026 6:31 am

निदेशक की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ नंगे पांव स्कूल पहुंचे शिक्षक।

सतनाम सिंह

पाकुड़: राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन द्वारा शिक्षकों की यूनिफॉर्म को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर शिक्षको ने शुक्रवार को राज्यव्यापी विरोध जताया. पाकुड़ जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने विद्यालय में खाली पैर रहकर ड्यूटी का निर्वहन किया. नंगे पांव ही कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया. शिक्षकों ने शिक्षकों के प्रति निदेशक आदित्य रंजन के बयान की निंदा की. कहा कि इस तरह की ओछी टिप्पणी कर अधिकारी सरकार और कर्मचारियों के बीच टकराव पैदा करना चाहते हैं. कहा कि आदित्य रंजन अपनी अशिष्ट टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें और उन्हें शिक्षा विभाग की सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए.शिक्षको ने संतोषप्रद कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी.कहा है कि वायरल वीडियो में जिस प्रकार की अपमानजनक एवं शिक्षक की गरिमा के विरुद्ध असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है वह घोर निंदनीय है। यह दर्शाता है कि राज्य की नौकरशाही शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने पर किस कदर तुली हुई है। परियोजना निदेशक के इस अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में आंदोलनात्मक कार्यक्रम के तहत आज पाकुड़ के सभी शिक्षकों ने नंगे पांव कार्य किया और आगे भी विरोध में आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!