Search

May 5, 2026 5:04 am

आदिवासी छात्र संगठनों ने निकाला जनाक्रोश रैली, राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन

यासिर अराफात

पाकुड़: पाकुड़ के महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों आदिवासी समुदाय पर किए गए हमले की विरोध में और बीती रात पुलिस के द्वारा केकेएम कॉलेज के आदिवासी बालक छात्रावास के छात्रों के पिटाई के विरोध में आदिवासी छात्रों ने शहर के सिद्धू-कान्हू मुर्मू पार्क से जनाक्रोश रैली निकाली. रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. वहीं छात्रों के द्वारा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वहीं मौके पर रैली का अगुवाई कर रहे प्रो. निर्मल मुर्मू ने कहा कि राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री है और इसके बावजूद आदिवासियों पर लगातार हमला हो रहा है.निर्मल मुर्मू ने कहा आदिवासियों की जमीन को जबरन कब्जा करने का मामला लगातार सामने आ रहा है लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. बांग्लादेशी घुसपैठ के कारण यह सारा घटना हो रही है. महेशपुर के गांव में घटी घटना चिंता का विषय है और इसी को लेकर हम लोगों के द्वारा महारैली निकाली जानी थी और इसी बीच बिते रात को श पुलिस प्रशासन एवं आदिवासी छात्रावास में छात्रों के साथ मारपीट की घटना हुई है. जिससे दर्जनों छात्र घायल है और हम लोग इसका विरोध करते हैं.उन्होंने कहा कि छात्रों पर किए गए हमले की निष्पक्ष जांच की जाए नहीं तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा.मौके पर अन्य वक्ताओं के द्वारा भी छात्रों को संबोधित किया गया. रैली शहर के चौक चौराहा का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंची और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया और इसके साथ-साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मुलाकात कर छात्रों के ऊपर हुए हमले की निष्पक्ष से जांच करने की मांग की. बता दें कि पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के केकेएम कॉलेज के आदिवासी बालक छात्रावास में पाकुड़ पुलिस एक जांच के लिए पहुंची थी. जिसमें पुलिस और केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के छात्रों के बीच एक जांच को लेकर झड़प हो गई है. जिसमें दो पुलिस अधिकारी एवं एक दर्जन छात्र घायल हो गए है. पुलिस ने पाकुड़ केकेएम कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के 100 छात्रों पर नगर थाना में केस दर्ज कराया है. इस पर एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि महेशपुर के गायबथान में हुए मामले की पुलिसिया जांच हो चुकी है एसडीपीओ महेशपुर को दोषियों को जेल भेजने का निर्देश दिया गया है। वहीं बीते रात आदिवासी छात्रावास में हुए मारपीट को लेकर एसपी ने कहा कि इसका अनुसंधान करने को एसडीपीओ दयानंद आजाद को निर्देशित किया गया है। 24 घंटे के अंदर निष्पक्ष जांच कर दोशियों पर कार्रवाई की जाएगी।

img 20240727 wa00667150606725093473979
img 20240727 wa00655691816043234396633

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!