Search

May 5, 2026 5:04 am

मुखिया ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण।

मुखिया ने बच्चों को खीर पूड़ी परोस रोज स्कूल आने को लेकर किया प्रेरित।

अब्दुल अंसारी

महेशपुर प्रखंड के अरहोल गांव के विद्यालय का मुखिया ने किया औचक निरीक्षण तत्पश्चात रसोई घर का निरक्षण किया जहां बच्चों के खाना बनाया जा रहा था बच्चों का खाना बनते देख मुखिया जोगेश्वर हेंब्रम ने खुद अपने हाथों से बच्चों को खीर पूड़ी परोस खाना खिलाया। मुखिया जोगेश्वर हेंब्रम ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की आप बच्चे रोज स्कूल आएं, मन लगा अपनी पढ़ाई पूरी करे नाम रोशन करें, सरकार छात्र छात्राओं को हर तरह की सुविधा दे रही है , विद्यालय दूर नही को लेकर प्रेरित करते हुए बच्चों को साइकिल तक दिया जा रहा।मुखिया के द्वारा स्कूल के शिक्षक को स्कूल में साफ सफाई,पानी की सुविधा एवं कई तरह का निर्देश देता देखा गया।मुखिया के इस सिंघम स्टाइल को देख ग्रामीण काफी खुश नजर आए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!