एस कुमार
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के जीआर 353/14 निर्देश के आलोक में शनिवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी प्रभारी सीआई उपेंद्र यादव के नेतृत्व में गोलाबाड़ी में आरोपी के घर का कुर्की जब्ती की गई. वही प्रभारी सीआई ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर अंचल अंतर्गत गोलाबाड़ी गांव निवासी फरार आरोपी बसीर अहमद के घर का कुर्की जब्ती की गई. कुर्की जब्ती में थाने के एएसआई बीपीन कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे।





