Search

May 4, 2026 9:57 pm

प्रमुख की अध्यक्षता में सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रमुख कार्यालय कक्ष में प्रमुख कालिदास मरांडी की अध्यक्षता में मंगलवार को सभी पंचायत समिति सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सभी पंचायत समितियों ने अपने-अपने पंचायत अंतर्गत विभिन्न समस्याओं को रखा। वहीं बैठक में प्रमुख कालिदास मरांडी ने सभी पंचायत समितियों के समस्याओं को सुनने के बाद सभी को अस्वस्थ किया कि आप भी एक प्रतिनिधि हैं आपको भी अपने पंचायत अंतर्गत सभी योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कार्य को पूर्ण रूप से लाभुकों के साथ खड़ा रहकर करवाना है।सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया। मौके पर उप प्रमुख अर्चना देवी,लुकास मुर्मू, भवेश किस्कू, मनीला हांसदा सहित अन्य पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!