Search

May 9, 2026 3:40 pm

किसी तार्रुफ़ के मोहताज नही हैं आलमगीर

आलमगीर आलम के लिए पाकुड़ विधानसभा कर्मस्थली है

जनता के स्नेह व आशीर्वाद ने आलम को ये मुकाम दिए हैं

पाकुड विधानसभा क्षेत्र के एक मात्र शख्सियत जिनके सामने विरोधी भी सम्मान से झुकाते हैं सिर

सतनाम सिंह

कर्मप्रवृत व कर्म को अपनी इबादत के तौर पर नई इबारत को गढ़ने वाले
पाकुड़ के विधायक आलमगीर आलम का घर कहीं है तो केवल जनता के हृदय में है । लगातार कई सालों से जनता का प्यार और विश्वास हासिल करने वाले आलमगीर आलम को ये बात शिद्दत से पता भी है और वे इसे पूरी शिद्दत के साथ निभाना भी जानते हैं । विधायक ने कभी भी अपने पास मिलने आनेवालों की फेरहिस्त को ना तो जातिवाद और ना ही धर्म के चश्मे से देखा है । यहां तक कि किसी इतर दल के नेता या कार्यकर्ता को भी कभी इंकार नही किया । प्रवर्तन निदेशालय व सीबीआई प्रकरण में विपक्ष की ओर से काफी चिल्ल पों मचाया गया, कई आरोप भी लगाए गए लेकिन विधायक की लोकप्रियता में कोई कमी नही आई । आज भी विधायक का आलम पहले की तरह ही बरक़रार है । विधायक के पुत्र तनवीर आलम ने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र का मोर्चा संभाला हुआ है जितना मान सम्मान विधायक के लिए होता है उससे जायदा मान सम्मान तनवीर आलम को दिया जा रहा है । बढ़ते रसूख व मौजूद ठसक को देखकर विपक्ष के तमाम प्रत्याशी काफी घबरा गए हैं । उनके अंदर चुनावी समर में आलम के समक्ष टिक पाने का डर बैठ गया प्रतीत होता है । जनता एक ही बात कहती है कि खड़े और उतरने कोतो मैदान में कोई भी उतर सकता है लेकिन सकारात्मक राजनीति का जो अनुभव आलमगीर के पास है वो और किसी के पास नही है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!