Search

May 4, 2026 6:48 pm

चड़क मेला सह पत्ता मेला का आयोजन लिट्टीपाड़ा बड़ा पोखर के समीप आयोजित किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) लिट्टीपाड़ा चड़क मेला सह पत्ता मेला का आयोजन बुधवार को लिट्टीपाड़ा चौक स्थित के बड़ा पोखर के समीप चड़क मेला मैदान में आयोजित किया गया । मेले में प्रति वर्ष की भांति बड़े उत्साह व उमंग के साथ आदिवासी साफा होड़ के द्वारा आयोजित किया गया। इसमे मुख्यतः शिव पार्वती की पूजा अर्चना शिव भक्तों द्वारा एक सप्ताह तक लगातार की जाती है। विगत 23 जुलाई को ग्रामीणो के द्वारा पत्ता टंडी में छमड़ा किया गया। ततपश्चात पंडा बोका किस्कू की अगुवाई में शिव पार्वती की पूजा पाठ शुबह शाम किया जाता रहा और विभिन्न गावों के 11 भोगतिया के शरीर मे बाबा के प्रति आस्था जागते ही चलय शिबय पार्वती कहते हुए दौड़ता हुआ पत्ता टंडी पहुँचकर बाबा के ध्यान में मंगन हो गया।इसमें एक महिला भोगतिया मुनी हांसदा भी शामिल है।जहाँ सभी भोगतिया प्रातः पूजा पाठ करने के पश्चात प्रसाद के रूप में चना व गुड़ ग्रहण करता था और दिन भर उपवास में रहकर रात्रि में अरवा चावल प्रसाद के रूप दिया जाता था। विगत मंगलवार रात्रि सभी भक्तों का पंडा बाबा द्वारा रंगोनि के कांटे पर लेटाया गया और आग के गोले पर चलाया गया।वही अंतिम दिन आज सभी भोगतिया के साथ उनके माता व पत्नी भी दिन भर उपवास में रही।सभी भोगतिया को पचास फिट उचाई पर सखुआ के चरखी में बांध कर घुमाया गया।ततपश्चात उतर कर भोजन किया।वही मेले में सेकड़ो मिठाई, बच्चों के खिलौने,सृंगार के दुकान से पट गया था।प्रखण्ड क्षेत्र के दूर दराज के हजारों लोग मेला का लुफ्त उठाने उमड़ पड़े थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!