Search

May 4, 2026 6:48 pm

विधानसभा में अंधेरे के बीच विधायकों का धरना मामले में भाजपाइयों मे रोष

कार्यकर्ताओं ने हेमंत का पुतला फूंका

कहा,निकम्मा सरकार ने धरना देने वाले विधायको को बिजली व जल कनेक्शन कटवा कर अंधेरे में यातनाएं सहने के लिए मजबूर किया: अमृत

सतनाम सिंह

पाकुड़: झारखंड विधानसभा में भाजपा और आजसू के 18 विधायक सदन के वेल में 6 घंटे से धरने पर हैं। सदन में घुप्प अंधेरा है। बिजली काट दी गई है और एसी बंद कर दिया गया है। मौजूद विधायकों में कोई फर्श पर लेटा है तो कोई बैठा है।इसे लेकर पाकुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखने को मिला।भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय के नेतृत्व में
कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के बिरसा चौक के समीप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फुका।इस दौरान जिला अध्यक्ष अमृत पांडे ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि झारखंड विधानसभा में जब बीजेपी झारखंड प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में सभी भाजपा विधायकों द्वारा अनुबंध कर्मियों, विभिन्न परीक्षाओं में हुए गड़बड़ियों,गरीबों-किसानों-आदिवासियों-दलितों-महिलाओं-युवाओं आदि से जुड़े हेमंत सरकार के झूठे वादों पर जवाब मांगा, तो यह झूठ व लूट-खसोट की हेमंत सरकार जवाब देने व किये झूठे वादों के लिए झारखंड की जनता से माफी मांगने के बजाय विधानसभा से न केवल भाग खड़े हुए। बल्कि इसके विरोध में विधानसभा में धरने-प्रदर्शन पर बैठे सारे विधायकों को यातनाएं देने एवं इस सत्य को दबाने के लिए विधानसभा के बिजली एवं जल कनेक्शन को कटवा कर अंधेरे में धरना प्रदर्शन करने व यातनाएं सहने के लिए मजबूर किया गया।हेमंत सरकार के इन सभी रवैया को भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, जिला प्रभारी अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय एवं धर्मेंद्र त्रिवेदी, ऐसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत रविदास, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, नगर अध्यक्ष पंकज साह, भाजपा नेता रूपेश भगत, जीतु सिंह, अभिक दास, रंकुश मंडल आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!