Search

May 9, 2026 9:30 am

झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू पहुंचे गायबथान,, पीड़ित परिवारों को दिया मदद का भरोसा

इकबाल हुसैन

पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखंड के गायबथान गांव में विगत दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुए दो गुटों में झड़प मामले को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू, झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव, जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। गायबथान पहुँचने के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू व झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने स्थानीय तिलका मांझी चौक स्थित स्थापित तिलका मांझी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। तत्पश्चात गायबथान पहुँच पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, मुखिया सुनिराम मुर्मू, जिला सदस्य सामसुन मुर्मू, दयानंद भगत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240803 wa00373991447501828166101

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!