Search

May 9, 2026 9:21 am

विभिन्न मतदान केंद्रों पर भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं बीडीओ ने किया निरीक्षण।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 06 महेशपुर विधानसभा सह जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता पाकुड़ मनीष कुमार एवं बीडीओ साइमन मरांडी ने मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 को लेकर प्रखंड अंतर्गत बूथ संख्या 280,282, 303,304,236,238 में जाकर बीएलओ से जानकारी ली एवं मतदाताओं के घर जाकर निरीक्षण किया। भूमि उप समाहर्ता ने सभी बीएलओ के द्वारा घर- घर जाकर मतदाताओं को सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण,पुनर्व्यवस्था करने,मतदाता सूची और ई पी आई सी में विसंगतियों को दूर करने,फोटो में सुधार , धुंधली खराब गुणवत्ता वाली फोटो को बदलने , रंगीन वोटर आईडी कार्ड बनाने और मतदान केंद्रों के अनुभाग,भाग सीमा के स्थान के प्रस्तावित मतदान केंद्र का नाम चिन्हित करने के लिए बीएलओ को निर्देश दिए । उन्होंने बताया गया कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की नाम जोड़ने या सुधार का कार्य नौ अगस्त तक किया जा सकता है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 20 अगस्त को किया जाएगा। मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील सहित संबंधित बुथ का बीएलओ एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20240803 wa00444419791524407598182

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!