Search

May 4, 2026 10:30 am

ओड़िसा स्टीवडोर्स लिमिटेड व पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग पर जांच को ले जनहित याचिका करेंगे दायर: सरपंच चौधरी

केरेडारी के पत्रांक 670 में कंपनियों का करतूत का हुआ खुलासा, जांच एजेंसी से कराएंगे जांच: मुखिया

बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

चतरा : केरेडारी कोल माइंस से चतरा जिला होकर कोल हाईवा का परिचालन इन दिनों सुर्खियों में है। इन कंपनियों के मैनेजिंगकर्ता के करतूत से क्षेत्र में तबाही मचा हुआ है। ट्रांसपोर्टिंग कंपनियों के हाईवा से मौत का तांडव का खेल लगातार होना प्रत्येक दिन सुबह की शुरुआत हर इंसान भगवान का नाम लेकर जहां शुरू किया करते हैं। वहीं कोयलांचल टंडवा की दिन की शुरुआत किसी न किसी की मौत से ही शुरू होने लगी है। सड़को पर छात्र छात्राएं आम राहगीर समेत दो पहिया वाहन, चार पहियाँ वाहन का भी सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। कभी बैल मारा गया, कभी गाय चपेट में आया, कभी बछड़ा, छात्र छात्रा सहित ग्रामीण राहगीर की मौत का सूचना मिलते रहता है। बिंगलात उड़सू सेरंगदाग क्षेत्र में लगातार हो रहे दुर्घटना पर क्षेत्र के मुखिया सरिता देवी और सरपंच संघ के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने गंभीरता से लेते हुए ट्रांसपोर्टों के संदिग्ध भूमिका पर जांच करने की बात कही है। साथ ही मुखिया सरिता देवी ने कही ओड़िसा स्टीवडोर्स लिमिटेड व पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग से जुड़े मैनेजकर्ता घटना के बाद कंपनी से मौत पर सौदा भी किया जाता है। घटना के बाद कई घंटे तक मुआवजा मांग को लेकर पीड़ित परिवार सड़क पर बैठे रहते हैं। ओड़िसा स्टीवडोर्स लिमिटेड व पीएनएम कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मनमानी से जनता त्राहिमाम हैं और क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है। जिसको जांच को लेकर एनजीटी सहित जनहित याचिका दायर कर जांच का मांग किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!