अब्दुल अंसारी
यूथ क्लब पाकुड़िया की और से पाकुड़िया प्लस टू हाई स्कूल मैदान में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का आयोजन गुरुवार को दूसरे रोज भी जारी रहा । 16 टीमो के बीच फुटबॉल मैच में दूसरे दिन सेमीफाइनल के लिए केकेआरएफसी बीरभूम और एफसी अरतापपुर साहेबगंज की टीम ने जगह सुरक्षित कर लिया । प्रतियोगिता को देखने के लिए मैदान में आपार भीड़ उमड़ी थी । मौके पर मंच का संचालन सुशील मड़ैया और श्याम सोरेन कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन यूथ क्लब के अध्यक्ष गिलवट हांसदा , महासचिव फ्रांसीस हांसदा , सचिव रविंद्र मरांडी, उपाध्यक्ष कोर्नेलियुस मरांडी , कोषाध्यक्ष शिवचरण मुर्मू सहित समिति के अन्य सदस्यों के देखरेख में चल रहा था






