एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी में पांच दिवसीय भारत स्काउट गाइड के द्वारा लगाए गए शिविर में महेशपुर सीएचसी के जानेमाने डॉ. सुशील कुमार शनिवार को पहुँचे. डॉ. ने स्काउट गाइड के बच्चों के साथ मिलकर उन्हें उज्वल भविष्य को लेकर कई टिप्स भी दिए. जहां स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने डॉक्टर सुशील कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया. वही स्काउट गाइड के बच्चों ने प्रार्थना, कथा वाचन, कविता प्रस्तुत की गई. वही डॉक्टर सुशील कुमार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया. साथ ही डॉ. सुशील कुमार के हाथों प्रथम सोपान के कई स्काउट गाइड के बच्चों को प्रमाण पत्र दी गई. मौके पर स्काउट गाइड के राज्य संगठन आयुक्त उमाशंकर सिंह, जिला सचिव सह शिक्षक सरोज कुमार पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।





