पुरुष वर्ग में बलराम मंडल एवं महिला वर्ग में सोहागिनी मुर्मू ने मारी बाजी
पुरुष वर्ग में क्रमशः राज कुंडु एवं सुभदीप गोराई दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे
महिला वर्ग में क्रमशः राज रानी मिंज एवं सोनाली हांसदा दूसरे, तीसरी स्थान पर रही
मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त, उनकी धर्मपत्नी एवं एसपी ने नकद पुरस्कार के रूप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय को क्रमशः 21 हजार, 15 हजार एवं 11 हजार रुपए की राशि चेक दिया
दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने के लिए प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन ने भी दौड़ पुरी की
78 वें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व नगरवासी तथा जिला प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन दौड़ की शुरूआत बुधवार को सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क स्थित वीआईपी रोड से हुई। दौड़ को उपायुक्त श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल व पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ में काफी संख्या में लड़कों एवं लड़कियां ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ वीआईपी रोड से शुरू होकर सोनाजोड़ी और वहां से वीआईपी रोड आकर समाप्त हुई। प्रतिभागियों के साथ उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं उनकी धर्मपत्नी रुचि बरणवाल, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा समेत अन्य पदाधिकारी भी इस मैराथन दौड़ में शामिल हुए।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान मालदा निवासी बलराम मंडल ने अर्जित की। वहीं द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः मालदा निवासी राज कुंडु एवं आसनसोल निवासी सुभदीप गोराई ने अर्जित की।
मौके पर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने कहा कि इस मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद देश के लिए युवाओं को उनके लक्ष्य के प्रति जागृत करना है। समाज में एकता व सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे इसके लिए हम सबों को मिलकर प्रयास करना होगा। मैराथन में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित करने वाले युवाओं के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। वह इस आयोजन को लेकर काफी खुश थे। कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से प्रतिवर्ष विभिन्न खेल संगठनों एवं सिविल सोसाइटी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैराथन सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार भी इसका आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण में मंच का संचालन रतन सिंह ने किया। मौके पर सिविल सर्जन डॉ० मंटू कुमार टेकरीवाल, अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, डीआरडीए निर्देशक अजय सिंह बड़ाईक, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, अंचलाधिकारी भागीरथ महतो, प्रशासक, नगर परिषद राजकमल मिश्रा, एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह, राजीव पांडे, विश्वनाथ पंडित, उत्पल सिन्हा, पंकज अग्रवाल, प्रवीण सिंह, नारायण, रेड क्रॉस के सभी सदस्य व अन्य पदाधिकारी समेत जिले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।








