मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उद्घाटन, शिलान्यास एवं परिसम्पतियों के वितरण की समीक्षा के पश्चात कार्यक्रम स्थल महेशपुर प्रखंड स्थित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया
एकार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 18 अगस्त 2024 को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने बारीकी से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल की तैयारियों में किसी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए। इस पर खास ध्यान रखा जाय। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण केरकेट्टा, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, पाकुड़, महेशपुर एसडीपीओ, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता, महेशपुर बीडीओ, सीओ समेत अन्य पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।





