Search

October 14, 2026 10:33 am

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पछवाड़ा नार्थ कोल माइन में रक्तदान शिविर का आयोजन।

अमर भगत

पाकुड़ के आलुबेड़ा स्थित पछवाड़ा नॉर्थ कोल माइन में 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन वेस्ट बंगाल पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड और बी जी आर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया था। पाकुड़ ब्लड बैंक और सामुदायिक चिकित्सा केंद्र फतेहपुर की टीम के देख रेख में इस पूरे कार्यक्रम को आयोजित किया गया। खदान में झंडोतोलन के बाद खदान के तमाम उच्च अधिकारियों सह खदान के कर्मियों ने रक्तदान दिया। इस मौके पर डब्लू बी पी डी सी एल के जीएम रामाशीष चटर्जी ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में न जाने हमारे कितने क्रांतिकारी भाइयों और सैनिकों ने अपनी खून की धारा बहाई है, उनके लिए यह रक्तदान शिविर एक श्रद्धांजलि है। इस कार्यक्रम में कुल 52 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डब्लू बी पी डी सी एल के जीएम रामाशीष चटर्जी, मैनेजर महेश कुमार, वेलफेयर ऑफिसर देवाशीष भुई, अभिलाष कुमार पियूष और बीजीआर के वीपी शिवचंद्रा, पीएम याकूब रेड्डी और एचआर हेड मधुसूदन राव का बहुमूल्य योगदान रहा।

img 20240815 wa01134958708568943449091

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!