Search

May 6, 2026 2:30 am

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोग घायल, 2 की हालत गंभीर।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के पाकुड़िया नलहाटी पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर गुरुवार को पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय के सामने प्लस टू उच्च विद्यालय के पास दो मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर से मोटरसाइकिल में सवार 5 व्यक्ति घायल हो गया । जानकारी के अनुसार घनश्याम राय, उम्र 18 पिता विश्वनाथ राय , प्रेम राय उम्र 22 वर्ष पिता मनसा राय , ग्राम पीतलगड़िया , रंजीत राय उम्र 20 वर्ष पिता बुद्धुराय ग्राम जुगुड़िया तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिपुर की ओर जा रहे थे एवं गैलबैट मुर्मू उम्र 21 वर्ष पिता रूबेन मुर्मू, प्यारेलाल मुर्मू, उम्र 20 वर्ष , पिता चंदन मुर्मू ग्राम पथरादाहा दोनों अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर हरिपुर की ओर से पाकुड़िया आ रहा था । दोनों मोटरसाइकिल का रफ्तार तेज होने के कारण संतुलन बिगड़ गया जिससे दोनों का आमने सामने जोरदार टक्कर हो गया । ग्रामीणों के द्वारा पाकुड़िया पुलिस को सूचना दिया गया । मौके पर थाना के एस आई बुधिराम हेम्ब्रम पुलिस जवानों के साथ पहुँचकर 108 एम्बुलेंस को सूचना दिया गया । एम्बुलेंस वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया।जहां चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर भरत भूषण भगत, डॉ गंगा शंकर साह ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया । डॉ साह ने बताया कि घनश्याम राय उम्र 18 पिता विश्वनाथ राय ग्राम पीतलगड़िया को माथे पर गंभीर चोट आई है एवं गैलबैट मुर्मू उम्र 21 वर्ष पिता रूबेन मुर्मू, ग्राम पथरादाहा को माथा में अंदरूनी चोट आई है । बेहतर इलाज के लिए दोनों को बाहर रेफर किया गया है ।

img 20240816 wa00194577707257585815871

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!