Search

May 5, 2026 11:51 pm

फुटबॉल मैदान में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, स्थानीय लोगों ने साधु के रूप में पहचाना।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर, पाकुड़: हिरणपुर फुटबॉल मैदान के चबूतरे पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिसे स्थानीय लोगों ने साधु के रूप में पहचाना है। मृतक की उम्र लगभग 60-65 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक बीते कुछ दिनों से हिरणपुर बाजार में घूम-घूम कर मांग कर अपना जीवन यापन कर रहा था। वह हमेशा गेरुआ वस्त्र में रहता था और उसके हाथों में एक स्टील का कमंडल नुमा टिफिन रहता था। उसके चेहरे पर छोटा-छोटा पकड़हारी था, जिससे वह साधु जैसा दिखता था।
स्थानीय लोगों ने हिरणपुर थाना को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को मुआयना किया और किरणपुर शमशान में अंतिम संस्कार की व्यवस्था की। पुलिस ने मृतक की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!