Search

May 3, 2026 3:30 pm

बीडीओ साईमन मरांडी ने की समीक्षात्मक बैठक, पंचायत सचिवों को दिए निर्देश।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया बीडीओ साईमन मरांडी ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मुख्यमंत्री माइयां सम्मान योजना , अबुआ आवास , एवं मनरेगा योजना को लेकर सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षात्मक बैठक किया । बीडीओ ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पंचायत सचिव पंचायत सचिवालयों में बॉयोमेट्रिक उपस्थिति लगाना सुनिश्चित करें । वहीं 15वें वित्त आयोग में बचे राशि को योजना स्वीकृत कर जल्द खर्च करने , अधूरे पड़े अबुआ आवास योजना को जल्द पूरा कराने एवं वृक्षारोपण में घेराबंदी कराने को लेकर पंचायत सचिवों को निर्देश दिया । सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का आवेदन फार्म लाभुकों से जमा लेकर ऑनलाइन कराने का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि पहला किस्त रविवार को डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में भेज दिया जाएगा । मौके पर बीपीआरओ त्रिदीप शील एवं पंचायत सचिव सहित अन्य उपस्थित थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!