Search

October 13, 2026 8:42 am

हेमंत सरकार के खिलाफ युवा आक्रोश रैली, भाजयुमो ने दी आंदोलन की चेतावनी।

सतनाम सिंह

भाजपा जिला कार्यालय, पाकुड़ में भाजयुमो जिला अध्यक्ष दीपक साहा के अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के विधायक (गोड्डा) अमित मंडल एवं प्रमंडलीय प्रभारी रविन्द्र तिवारी की गरिमामय उपस्थिति में 23 अगस्त को राँची में आयोजित विशाल युवा आक्रोश रैली को लेकर बैठक सम्पन्न की गई। मंच पर जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानन्द तिवारी एवं जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी के साथ बैठक में अनेकों सम्मानित कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें। विधायक अमित मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि 23 अगस्त को भाजयुमो के बैनर तले आयोजित युवा आक्रोश रैली के माध्यम से लाखों युवा इस हेमन्त सरकार को आईना दिखाने का काम करेगी। हेमन्त सोरेन ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने एवं नही दे पाने पर बेरोजगारी भत्ता देने एवं ऐसा नही करने पर राजनीति से सन्यास ले लेने का झूठे वादे कर सत्ता हासिल कर युवाओं को ठगने का काम किया है। झारखंड के युवा अब हेमन्त सोरेन से नियोजन नीति, स्थानीय नीति, रोजगार, JSSC-JPSC में गड़बड़ी के कारणों एवं युवाओं को झूठे वादें कर ठगने का काम करने के विषय में जवाब मांग रही है जिसका कोई उचित जवाब उनके पास नही है, जिससे झारखंड के युवा अपने को ठगा महसुस कर रही है। मोदी सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्त्ता सदैव युवाओं के साथ खड़ी है, मोदी सरकार युवाओं के समुचित विकास हेतु विभिन्न विशिष्ट योजनाओं को धरातल पर उतारकर युवाओं के शक्तियों से ही विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करने में दिन-रात लगी है। हेमन्त सरकार के झूठे वादों से ठगे गये झारखंड के हमारे युवा साथियों के ऐसी सभी ज्वलंत प्रश्नों का जवाब मांगने एवं उचित जवाब न मिलने पर पूरजोर हेमन्त सरकार के विरूद्ध विरोध प्रकट कर उनको बेनकाब करने के लिए ही युवा मोर्चा के बैनर तले राँची में विशाल युवा आक्रोश रैली निकाली जाएगी, जिसमें मुझे आशा है कि पाकुड़ से भी हजारों युवा मोर्चा कार्यकर्त्तागण पूरे जोश-खरोश के साथ यहाँ के युवाओं का आवाज बन इस युवा आक्रोश रैली में भाग लेगी, ताकि इस झूठ-लूट एवं ठगी की राजनीति कर सत्ता पानेवाले हेमन्त सरकार को न केवल झारखंड की जनता के सामने बेनकाब कर आनेवाले विधानसभा चुनावों में झारखंड को इस झूठ-लूट की सरकार से पूरी तरह मुक्त कराकर क्षेत्र में बदलाव लाएगी, बल्कि भाजपा की सरकार आने पर निश्चय फिर बंगलादेशी घुसपैठियों से क्षेत्र को निजात दिलाने के साथ युवाओं के समुचित विकास एवं विकसित झारखंड का मार्ग प्रशस्त होगा। मौके पर जिला महामंत्री रूपेश भगत, जिला कार्यालय मंत्री रवि शंकर झा, जिला मीडिया प्रभारी बिक्रम कुमार मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल, सुशांत कु0 घोष, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतु सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, संजीव भगत आदि अनेकों कार्यकर्त्तागण मौजूद रहे।

img 20240818 wa00098037574706628452030

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!