Search

May 5, 2026 6:54 pm

कांग्रेस नगर कमिटी की बैठक में तनवीर आलम ने कार्यकर्ताओं को जनहित के लिए कार्य करने का किया आह्वान,भरा जोश।

सतनाम सिंह

पाकुड़:रविवार देर शाम कांग्रेस भवन में पाकुड़ जिला कमिटी के निर्देशानुसार कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक अहूर्त की गई।जहां मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पाकुड़ प्रभारी तनवीर आलम उपस्थित हुए जहां जिला व प्रखंड के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा अपनी बातो को नगर कमिटी के समक्ष रखा गया।वही मुख्य रूप से तनवीर आलम ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की, जहां नगर अध्यक्ष वंशराज गोप को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश देते हुए उनके हौसले को बढ़ाया। उन्होंने कहा की जल्द से जल्द 21 वार्डो में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान कर आने वाले दिनों में कांग्रेस पार्टी द्वारा नगर में भव्य सम्मेलन किया जाएगा।इसमें अगर किसी भी प्रकार की कोई परेसानी आती है तो आप अपने से उच्च पदाधिकारियों के साथ ही साथ आप सीधा मुझसे संपर्क साधे। इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी सभी तबके के साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।परंतु कुछ पार्टियां है जो आपस में लोगो को लड़ने का कार्य करती है जो पाकुड़ की जनता समझ रही है।उन्होंने यह भी कहा की आज पाकुड़ नगर अंतर्गत क्षेत्र में जितने भी छोटे बड़े काम हुए है उसमे सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की रही है।जिसको जन जन तक पहुंचाया जाएगा,वही उन्होंने नगर के महिलाओं से विशेष रूप से आग्रह किया है की झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना मईया सम्मान योजना से जुड़े एवं इसका समुचित लाभ उठाए। सरकार आपके लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर कार्य कर रही है।इसके साथ ही नगर के कार्यकर्ताओं को अस्वस्थ कराया की आप जनहित के लिए कार्य करे पार्टी आपके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। मौके पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक,जिला उपाध्यक्ष अर्देंदु गांगुली,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,जिला महासचिव कृष्णा यादव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, वरिष्ठ मैनुल अंसारी,वरिष्ठ कांग्रेसी पप्पू गंगवानी,सोसल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम,स्माइल हक,कुतबुद्दीन अंसारी,आबिद अंसारी,संतू चौधरी,जैकी सादिक, सहबाज आलम,मिथुन मरांडी,उत्तम मंडल,सुमन चौबे,हसन राजा,वैधनाथ यादव,आसिफ हुसैन,सुजोन दफादर, हसन सेख,सरवन गोंड,आनंद शर्मा,हसनुज जामाद,सतीश टुडू,कलीम अंसारी,पारसनाथ घोष,नदीम आलम,फिरोज अली,सूरज मंडल,फैजल खान,कंचन दास,मुख्तार अंसारी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240819 wa00161224625904195994166

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!