प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी अनुसुचित जनजाति मोर्चा के पाकुड़ जिलाध्यक्ष जूनास टुडू को बनाये जाने पर भाजपाईयों में खुशी।इस दौरान लिट्टीपाड़ा युवा नेता शिवप्रसाद पहाड़िया, पूर्व भाजयुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी मनोज कुमार देहरी,पूर्व भाजयुमो महेशपुर मंडल अध्यक्ष मदन पहाड़िया एवं कर्मठ कार्यकर्ता रायमन मरांडी के द्वारा जूनास टुडू को अंगवस्त्र देकर बधाई दिया । जूनास टुडू ने बताया कि पार्टी संगठन ने मुझपर विश्वास करके जो दायित्व दिया है उसे में ईमानदारी पुर्वक निर्वहन करूँगा।वही शिवप्रसाद पहाड़िया ने बताया कि जुनास टुडू को भाजपा अ.ज.मो के पाकुड़ जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी में मजबूती होगी आदिवासी कार्यकर्त्ताओं में भी ख़ुशी का महौल है जूनास जमीनी स्तर पर मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति है । आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को शत प्रतिशत लाभ प्राप्त होगी।






