राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): यू डाइस प्लस वर्ष 2024 -25 व ई कल्याण को लेकर प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुई। जिसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक ने भाग लिया। यू डाइस को लेकर जानकारी देते हुए बीपीओ किशन भगत ने बताया कि विद्यालय की सम्पूर्ण जानकारी यू डाइस में संग्रह करना है। इसमे बच्चो की नामांकन , औसत उपस्थिति , पोशाक , पाठ्यपुस्तक , शैक्षणिक सुधार , बैंक खाता आदि की जानकारी उपलब्ध कराना है। वही सम्बन्धित विद्यालय में शिक्षकों की संख्या , शिक्षकों की योग्यता , विषयगत शिक्षक , शिक्षकों की कमी के साथ साथ विद्यालय की भौतिक स्थिति का भी आंकड़ा उपलब्ध कराना है। विद्यालय भवनों की वर्तमान स्थिति , छात्र अनुपात में कमरे , शौचालय , पेयजल , साफ सफाई , एमडीएम की स्थिति , खेलने की मैदान , बागवानी आदि को यू डाइस में जोड़ना है। विद्यालय से सम्बंधित सभी डाटा केंद्र सरकार को उपलब्ध कराना है। वही ई कल्याण की जानकारी देते हुए प्रशिक्षक विश्वजीत पांडे ने बताया कि कक्षा एक से प्री मेट्रिक तक के बच्चो की सूचना पूरी तरह संग्रह करना है। जिससे कि वर्ष 2024 -25 को बच्चो के बीच छात्रवृति का वितरण किया जा सके। इस अवसर पर एमआईएस प्रवीण कुमार , बीआरपी संजय जयसवाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।





