Search

May 9, 2026 7:44 pm

आरक्षण को बचाने हेतु समस्त SC समाज का संपूर्ण भारत बंद के बैनर तले पाकुड़ में किया गया भारत बंद

बंद समर्थक ठेले पटरी वालों की दुकान व टोटो परिचालन को बंद करते दिखे

सुदीप कुमार त्रिवेदी

गत दिनो एससी-एसटी के आरक्षण के बाबत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश के खिलाफ आज विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने पाकुड़ में भारत बंद को सफल करने हेतु सड़कों पर निकले । हालांकि उक्त बंद सुबह 8 बजे से ही तय था परंतु दिन के ग्यारह बजे तक पूरा बाजार व तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान हर दिन की तरह खुले ही थे । इस भारत बंद में मुख्य रूप से सड़क पर आरक्षण को बचाने के लिए समस्त च SC समाज का संपूर्ण भारत बंद के बैनर लिए ही सक्रीय दिखे जिसमें काँग्रेस के भी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल थे । उक्त बैनर के तले बंद समर्थक मुख्य सड़क से रैली के रूप में निकले, वहीं दूसरी ओर झामुमो कार्यालय के सामने मौजूद झामुमो के कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों ने भी इस बंद को समर्थन करते दिखे । हालांकि उक्त बंद को सफल बनाने हेतु संपूर्ण जनता से अपील की गई थी, परंतु इस अपील का असर कम ही दिखा । शहर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, यातायात के साधन, फुटकर दुकान, तमाम तरह के बैंक, एटीएम, प्रज्ञा केंद्र रोज की तरह खुले दिख, जबकि दूर दराज से यात्री को लेकर आए टोटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बंद के दौरान कांग्रेस के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशन पासवान ने कहा कि सत्तासीन कोई भी शक्ति अगर आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करेगी तो इसे कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा । वहीं दूसरी ओर झामुमो के नेता ने केंद्र सरकार की ओर से कोर्ट के समक्ष गलत शपथ पत्र देकर न्यायालय को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस बंद का पूरी तरह समर्थन करती है । इस भारत बंद में कांग्रेस के अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष किशन पासवान, उपाध्यक्ष दिलीप हाजरा, सदस्य दिनेश पासवान के अलावे रामनाथ पासवान सुजीत पासवान संजीव पासवान अशोक दास उमेश दास नरेश दास श्रीराम दास कृष्णा रविदास हरिश विकास रविदास अभिषेक करण एवं झामुमो के जिला सचिव सुलेमान बास्की, केंद्रीय सदस्य मिथिलेश सिंह, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप कुमार, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, दयानंद भगत, रियाज अंसारी, कमल राऊत, असराफुल शेख, हलीम अंसारी के अलावे दर्जनों लोग मौजूद थे ।

img 20240821 wa00295904488830943639411
img 20240821 wa00285410165550287239732

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!