Search

May 5, 2026 4:45 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं ने महेशपुर प्रखंड में किया चक्का जाम, एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण का विरोध

इकबाल हुसैन

महेशपुर/पाकुड़ :-महेशपुर प्रखंड के अम्बेडकर चौक पर सैकड़ो झामुमो नेता व कार्यकर्ताओ ने एससी एसटी के आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गए फैसले के विरोध में केंद्रीय समिति द्वारा मिले निर्देश पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में बुधवार सुबह 6 बजे से आहूत भारत बंद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर चक्का जाम किया।प्रखंड में आवागमन पूरी तरह बाधित रही व सभी दुकानों प्रतिष्ठानों को भी बंद करवाया गया।प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम ने बताया एससी/एसटी कानून को एक षड्यंत्र के तहत समाप्त करना चाहती है। देश व प्रदेश की जनता इसे भलीभांति समझ रही है इसी कारण आज देश की जनता में काफी आक्रोश है।झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर भारत बंद कार्यक्रम में शामिल होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, बीस सूत्री अध्यक्ष अब्दुल वदूद,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,प्रखंड उपाध्यक्ष बुदल यादव,प्रखंड प्रवक्ता इक़बाल हुसैन,कोषाध्यक्ष पप्पू अंसारी,अख़लाकुर अंसारी,मनोज,गाजी मण्डल,अरशद मण्डल, पोलटू मण्डल,संतोष हैंबरम,सुनीराम मुर्मू,अल्तमश,मजिबूर रहामन,मिल्टन शेख,नासिर शेख, जोशीम शेख,डार्फी शेख,तौसीफ़ इक़बाल,साइमन मुर्मू, स्टेफन सोरेन, टॉनिक शेख,राजू अंसारी,आरजू शेख, सफीकुल शेख,साहलूम शेख,कालिदास सोरेन,कमल शेख,अब्दुल मालेक,बोकुल शेख,बाबुधन मुर्मू, बाबुधन हेमब्रम,केताबूल शेख,निर्मला मुर्मू, कहाँ हांसदा, जाबिर शेख,टाइगर शेख,मधु शेख,खुर्शीद शेख,मिस्टर शेख,मुबारक करीम सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा।

img 20240821 wa00157776085159589886341
img 20240821 wa00175385161166670592465

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!