सुदीप कुमार त्रिवेदी
झूठ और लूट की बुनियाद पर बनी ठगबंधन की इस हेमन्त सरकार के विरोध में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक साहा के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित साहा एवं विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ नगर रथमेला मैदान से अम्बेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। दीपक साहा ने कहा कि हेमंत सोरेन ने वर्ष 2019 में वोट एवं सत्ता हासिल करने के लिए झारखण्ड के युवाओं से 5 लाख सरकारी नौकरी देने, बेरोजगार युवाओं को 5-7 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने एवं ऐसा नही करने पर राजनीति से सन्यास लेने का वादा किया था, परन्तु झूठ लूट की इस ठगबंधन हेमन्त सरकार ने बीते 5 सालों में एक भी वादा पूरा न कर केवल अपना असली चेहरा दिखाने, झारखंड को लूटने एवं लाखों युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम करती आ रही है। भर्ती परीक्षा के नाम पर इस ठगबंधन सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया। पेपर लीक, तारीख पर तारीख, धांधली और लाखों रूपयों में नौकरियों बेचने आदि के खेल से झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद करने का काम किया गया। इस ठगबंधन हेमंत सरकार में बीते 5 सालों में युवाओं को अगर कुछ मिला है तो धोखा, ठगी, पेपर लीक, धांधली, लूट खसूट और लाठियों की मार। युवाओं ने इन सबके खिलाफ जब भी आवाज उठाई तो इस गड़बड़झाला की सरकार ने युवाओं को पुलिस से पिटवाकर उनके आवाजों को दबाने का कुत्सित प्रयास किया लेकिन अब झारखंड के युवा और नहीं सहेंगे, बल्कि आक्रोशित व आंदोलित हो इस ठगबंधन के सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के मन बना ली है। हम भाजपा के युवा सेना झारखंड के युवाओं के साथ हैं एवं हमारे युवा साथियों को आह्वान करते हैं कि आइये उनकी आवाज बनकर 23 अगस्त को रांची में निकली जाने वाली विशाल युवा आक्रोश रैली में वे सभी बढ़-चढ़कर एवं जोश-खरोश के साथ भाग लेकर इस अत्याचारी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का महासंकल्प लें। झामुमो और कांग्रेस के शहजादों के धोखे, लूट और अत्याचारों से झारखंड को मुक्ति दिला विकसित झारखंड बनाने का मार्ग प्रशस्त करें। अमृत पांडेय ने कहा कि युवाओं, महिलाओं, गरीब, दलित, आदिवासी हर वर्ग की दुर्दशा पुराने वाली लूट झूठ की इस हेमंत सरकार के विरोध में यह मशाल जुलूस आज निकाली गई जिसके माध्यम से भारतीय जनता पार्टी युवाओं का आह्वान करती है कि वे 23 अगस्त के रांची में आयोजित विशाल युवा आक्रोश रैली में भाग लेकर इस ठगबंधन हेमंत सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का ऐलान करें। भाजपा युवाओं और हर वर्ग के समुचित विकास एवं विकसित भारत बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी फिर से भाजपा की एक मजबूत सरकार बनाने जा रही है। अनुग्राहित प्रसाद साह ने कहा कि सभी मोर्चे पर विफल इस हेमंत सरकार के कारण आज झारखंड के नौजवान एवं हर वर्ग की जनता खुद को हताश, निराश एवं ठगा महसूस कर रही है। शासन-प्रशासन ठप पड़ा है। झारखंड की युवा एवं जनता 23 अगस्त को रांची में होनेवाली युवा आक्रोश रैली के माध्यम से भी इस दिशा विहीन विकास विहीन हेमंत सरकार को गद्दी से उतार फेंकने का प्रण दोहराने वाली है एवं फिर से झारखंड में भाजपा की सरकार आएगी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, जिला पदाधिकारी रूपेश भगत, रविशंकर झा, बिक्रम कुमार मिश्रा, वरीय नेता संजीव साह, सुशील साहा, मंडल अध्यक्ष सोहन मंडल, मनसा तुरी, पिंका पटेल, अजजा मोर्चा नेता मंगल हांसदा, किसान मोर्चा नेता अक्षय पांडेय, निर्मल दास, युवा नेता जीतु सिंह, अमन सिंह, सुशांत घोष, पवन सिंह, ललन ठाकुर, गोपीचंद साह आदि अनेकों सम्मानित कार्यकर्ता मौजूद रहे।






