Search

May 1, 2026 3:19 pm

मतदाता सूची में विसंगतियों को दूर करने के लिए की गई बैठक आयोजित, बीएलओ पर्यवेक्षकों को दिए कई निर्देश।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में भूमि उप समाहर्ता पाकुड़ मनीष कुमार ने गुरुवार को प्रखंड अंतर्गत बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ बीडीओ साइमन मरांडी के उपस्थिति में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बैठक किया। बैठक में भूमि उप समाहर्ता ने सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों से फार्म6, 7,8 के निष्पादन हेतु समीक्षा की गई। साथ ही फॉर्म 7 के पेंडिंग चेक लिस्ट से संबंधित एक-एक कर सभी सभी पर्यवेक्षकों से जानकारी प्राप्त किया। कार्य समीक्षा के दौरान जो कुछ भी कमी फ्रॉम 7 में देखने को मिला उसको अभिलंब आज शुक्रवार तक दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया। साथ ही पर्यवेक्षकों को बीएलओ के द्वारा नए मतदाताओं का घर- घर जाकर मतदाताओं को सत्यापन करने, मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्था करने,मतदाता सूची और ई पी आई सी में विसंगतियों को दूर करने, अच्छी गुणवत्ता फोटो में सुधार जहां भी आवश्यक हो, धुंधली, खराब गुणवत्ता वाली फोटो को बदलने और मतदान केंद्रों के अनुभाग/भाग सीमा के स्थान के प्रस्तावित मतदान केंद्र का नाम चिन्हित करने के लिए पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए बैठक में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी त्रिदीप कुमार शील सहित सभी बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!