Search

May 5, 2026 12:44 pm

महेशपुर में पुलिस और ग्रामीणों में टकराव, इश्तिहार चिपकाने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के इश्तिहार चिपकाने के कार्य को ग्रामीणों ने रोका, निर्दोष लोगों को आरोपी बनाने की शिकायत

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में गुरुवार को महेशपुर पुलिस ने फरार चल रहे 26 नामजद आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने गए पुलिस से सैकड़ो ग्रामीण उलझ गये. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तसरिया- गणेशपुर गांव में बीते वर्ष 16 जून 2023 को उक्त गांव के ही दो भाई देविधन टुडू और वकील मुर्मू को जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडों से मौत के घाट उतार दिया गया था. जिसके बाद महेशपुर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दर्जनों लोगों को जेल भेजा था. इसके बाद 26 आरोपी फरार चल रहे थे. वही महेशपुर थाने के एसआई दिनेश प्रसाद सिंह व अनिल सिंह दलबल के साथ 26 आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने के लिए ढोल नगाडें लेकर तसरिया- गणेशपुर गांव पहुँचे. जहां पुलिस ने आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाने का कार्य करने लगे. इसी बीच दर्जनों ग्रामीणों ने एक झुंड होकर इश्तिहार चिपकाने के लिए आए महेशपुर पुलिस को इश्तिहार चिपकाने से रोक दिया. वही ग्रामीणों ने पुलिस से उलझते हुए कहने लगा कि हत्या मामले में निर्दोष लोगो का गलत तरिके से नाम जोड़ दिया गया है. बताया कि उक्त मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच करने की आवश्यकता है. बिना जांच किये ही सभी का नाम दे दी गई है. बताया कि 60 से 70 साल तक बुजुर्ग महिला व पुरुषों को भी आरोपी बना दिया गया है. वही बिगड़ते माहौल देख पुलिस ने 26 इश्तिहार में से मात्र पांच इश्तिहार चिपकाने के बाद बैरंग थाना लौट गयी.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!