Search

May 1, 2026 3:19 pm

भारत सेवा श्रम संस्थान में गोद लिए बच्चों को स्कूली बच्चों ने किया खाद्य सामग्री का वितरण

राजकुमार भगत

पाकुड़, भारत सेवा श्रम संस्थान,गांधी चौक पाकुड़ के 120 बच्चों के बीच डी ए वी विद्यालय के बच्चों द्वारा एकत्रित पठन पाठन सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। शुक्रवार को स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विभिन्न कक्षाओं के बच्चों द्वारा संग्रहीत पठन पाठन सामग्री में कॉपी, पेन, पेंसिल , पेंसिल बॉक्स, लॉन्च बॉक्स, इरेजर आदि एवं खाद्य सामग्री में बिस्किट, हॉर्लिक्स, चावल, ब्रेड, सत्तू, चॉकलेट, मिठाई, मिक्सचर, घी आदि का वितरण किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पापियों बनर्जी, रंजीत मंडल एवं संजय कुमार यादव के नेतृत्व में बच्चों का एक दल आश्रम में जाकर बच्चों से मिले एवं उन्हें आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। शिक्षकों ने बताया कि बच्चों का दल हमेशा ही जरूरी सामान एकत्रित कर जरूरतमंदों के बीच वितरण करते आ रहे हैं। प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती के निर्देशानुसार प्रत्येक माह बच्चों का समूह कपड़े, खाद्य सामग्री एवं पठन पाठन सामग्री संग्रहीत कर जरूरतमंद बच्चों का चुनाव खुद करते है फिर शिक्षकों की मदद से वे इन समानों को उन तक पहुंचाते है। प्राचार्य ने बच्चों के इस पहल की जमकर तारीफ की एवं बताया कि सहयोग की भावना यहां के सभी बच्चों एवं कर्मचारियों में है। समय आने पर ये बच्चे अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के उत्थान के लिए हमेशा तैयार दिखेंगे।

img 20240823 wa00166133644107489160579

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!