Search

May 5, 2026 12:44 pm

उच्च विद्यालय की चारदीवारी निर्माण कार्य मे बरती जा रही है भारी अनियमितता

भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण

राहुल दास

हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डांगापाड़ा स्थित उच्च विद्यालय के चारदीवारी निर्माण कार्य मे भारी अनिमियतता बरती जा रही है। इसको लेकर भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सखिचांद लोहरा ने योजना कार्य का जांच किया व कनीय अभियंता लीलू सोरेन सहित संवेदक को जमकर फटकार लगाया। विभाग द्वारा 11.50 लाख की लागत से इस योजना की स्वीकृति दी गई है। योजना कार्य मे प्राक्कलन अनुरूप पिलर में 10 एमएम का छड़ देने का प्रावधान है , पर इसमे संवेदक द्वारा 08 एमएम का छड़ लगाया गया है, वही जोड़ाई कार्य मे बालू के जगह पत्थर धुला का उपयोग किया जा रहा है,निर्माण कार्य मे मिट्टी की फाउंडेशन भी निर्धारित माप से कम की गई है,और इंट भी घटिया लगाया जा रहा। निर्माण कार्य के दौरान कनीय अभियंता उपस्थित थे , इसके बावजूद पत्थर धुला का उपयोग किया जा है।इसकी जांच होना आवश्यक है।सहायक अभियंता ने संवेदक व जेई से सख्त नाराजगी जाहिर किया। अनियमितता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखी जा रही है।ग्रामीणों का कहना है,अगर कार्य करना है तो उचित तरीके करे अन्यथा कार्य ना करे।

img 20240823 wa00218002271910227482760

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!