Search

May 1, 2026 1:54 pm

पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में आज पीएलवी प्रशिक्षण सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के मो नुकुमुद्दीन शेख, एलएडीसीएस के सहायक गंगाराम टुडू एवम् मो अजफार हुसैन विश्वास ने सभी पीएलवी के कार्य की समीक्षा की । उपस्थिति पीएलवी को अपने दायित्व को निभाते हुए कार्य करने लोगों के बीच प्राधिकार से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जागरूकता फैलाने, गरीब पात्र लोगो को योजनाओ से जोड़ने, समेत महिलाएं, बच्चे, और वरिष्ठ नागरिक को उनके अधिकार से संबंधित कई कानूनी एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी पीएलवी को दी गई कार्य क्षेत्र में किसी भी तरह के कोई परेशानी होती है तो तुरंत संपर्क कर जानकारी देने को कहा गया ताकि डीएलएसए से मिलने वाली मुफ्त कानूनी लाभ व सरकारी योजनाओं का लाभ वंचित लोग पीएलवी के सहयोग से उठा सके। मौके पर पीएलवी सीमा साह, प्रियंका झा, मैनूल शेख, पिंकी मंडल, ज्योति कुमारी, मो सायेम अली, मो याकूब अली, उत्पल मंडल, मोकमाउल शेख, चंद्र शेखर घोष, चंदन रविदास, एजारुल शेख, खुदु राजवंशी, विजय राजवंशी, नीरज कुमार राउत उपस्थित रहे।

img 20240823 wa00325904243036986679670

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!