Search

October 13, 2026 12:33 am

झामुमों ने निकाली झारखंडी अधिकार मार्च, कहा मोदी सरकार झारखंड विरोधी।

सतनाम सिंह

पाकुड़-एक तरफ भाजपा युवा आक्रोश रैली निकाल रही है.वही दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंडी अधिकार मार्च व विरोध प्रदर्शन कर रही है.विभिन्न हिस्सों में झामुमों के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर केंद्र सरकार को झारखंड विरोधी बताया और जमकर नारेबाजी की.पाकुड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में धनुषपूजा स्थित झामुमों कार्यालय से रविंद्र चौक तक गई जहां झामुमों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मोदी सरकार को किसान मजदूर और महिला विरोधी बताकर जमकर नारेबाजी की.झामुमों जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने बताया की पिछले पांच साल में हेमंत सरकार के कार्यकाल को भाजपा पचा नहीं पा रही है.झामुमों के नेताओं ने भाजपा नेता पर आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार बात तो महिलाओं और किसानो के हित में करते है,लेकिन काम अडानी और अम्बानी के लिए करते है.इस दौरान अधिकार रैली में झामुमों जिला सचिव सुलेमान बास्की,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान,मिथलेश घोष, अनारुद्दीन मियां,अलीकुल आलम सहित काफ़ी संख्या में झामुमों कार्यकर्ता मौजूद थे.

img 20240823 wa00356422165494368539906

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!