Search

October 13, 2026 12:33 am

दो हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, सड़क से उतरकर खाई में गिरे; कोई हताहत नहीं।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क बरमसिया गांव के समीप गुरुवार देर रात तेज रफ्तार दो हाइवा असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गया।घटना में किसी का हताहत होने की सूचना नही है।जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 16एच 3437 एवं एक बिना नंबर का हाइवा पाकुड़ कोल फील्ड से हिरणपुर लिट्टीपाड़ा के रास्ते अमड़ापाड़ा जा रहा था कि बरमसिया गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के क्रम में दोनो हाइवा सड़क से नीचे उतर गया।दुर्घटना में चालक उपचालक को किसी का हताहत होने की सूचना नही है।घंटो मसक्कत के बाद दोनो हाइवा को उठाया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!