Search

October 12, 2026 10:23 pm

सुरक्षित ड्राइविंग और जीवन रक्षा पर जोर: आँल इंडिया इमाम एसोशिएशन के कार्यक्रम में मो० आसराफुल शेख।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

आँल इंडिया इमाम एसोशिएशन के कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मो० आसराफुल शेख उपस्थित थे। यह कार्यक्रम कोलकाता ईकबालपुर लायोला उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया था, जिसका संचालन मौलाना बाकिबिल्ला मोल्ला ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य सभा संसद इमरन हसन, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के राज्य संपादिका प्रियदर्शनी हाकिम और निजामद्दिन साम्स कोलकाता कारपोराशन के वार्ड सदस्य भी उपस्थित थे। मो० आसराफुल शेख ने सुरक्षित ड्राइविंग और जीवन रक्षा पर बात की और कहा कि यह कार्यक्रम 2016 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि मौलवी और मौलाना केवल मस्जिद में नमाज पढ़ते हैं, लेकिन वे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में विकास के लिए भी काम करते हैं। इस कार्यक्रम में, सैकड़ों मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट वितरित किए गए और 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को मोटरसाइकिल चलाने से मना किया गया। सभी से आग्रह किया गया कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

img 20240824 wa00364802813282662806943

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!