Search

May 5, 2026 7:38 am

पुलिस की बर्बरता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला दहन

एस कुमार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार शनिवार शाम को महेशपुर थाने के समीप भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। वही जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शेखर सिंह ने बताया कि बीते 23 अगस्त को भाजयुमो के नेतृत्व में रांची के मोहराबादी मैदान में युवा जन आक्रोश रैली में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं पर हेमंत सरकार की पुलिस के द्वारा प्रदर्शनकारियों के ऊपर बर्बरतापूर्ण तरीके से लाठी चार्ज, आंसू गैस व मिर्च मिला हुआ पानी की बौछार कर दिया गया. जिससे कई नेता व कार्यकर्ता चोटिल हो गए हैं। मौके पर फूलबाबू कोडा, सुखेन घोष, जोनास टुडू, लोचन यादव, सुजीत यादव, देवराज तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!