Search

May 5, 2026 6:16 am

जोजवारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन: जोजवारी ने जीता खिताब

बिनोद कुमार, चतरा जिला ब्यूरो

लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के जोजवारी गांव में तुलसी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुजीत भारती ने किया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबला जोजवरी और टंडवा प्रखंड के बीच खेला गया। फाइनल मैच में जोजवारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल से जीत हासिल की और टंडवा की टीम उपविजेता बनी। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रदीप तूरी, ऋतिक कुमार, राहुल विश्वकर्मा, प्रमोद साव, जगदीश गांझू उपस्थित थे और उन्होंने विजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। इस टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय युवाओं को फुटबॉल के प्रति प्रेरित करने और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। सुजीत भारती ने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और वे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!