Search

April 30, 2026 10:31 pm

सरकार की योजनाओं का लाभ हर पंचायत, हर घर को मिले

ऑन स्पॉट प्राप्त आवेदनों को स्वीकृती कर लाभुकों के बीच परिसंपत्ति/ स्वीकृती पत्र का किया गया वितरण

सतनाम सिंह

आपकी योजना आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज जिला अंतर्गत आज जिले के पाकुड़ प्रखंड के गंधाईपुर, नवादा, हिरानंदपुर, मनिरामपुर पंचायत, पाकुड़िया प्रखंड के बीचपहाड़ी, बसंतपुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के बासमती पंचायत, महेशपुर प्रखंड के श्रीरामगड़िया, पलसा, अर्जुनदाहा, बाकुड़ा पंचायत, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ाघघरी, सोनाधनी पंचायत, हिरणपुर प्रखंड के बड़तल्ला पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 एवं 5 में शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे एवं स्टॉल में जाकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं अपनी अहर्ता के अनुसार आवेदन किया। इस दौरान आयोजित शिविर के माध्यम से लोगों को फोकस्ड एरिया के अन्तर्गत झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र के अलावा बेनिफिशियरी ओरिएंटेड योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया साथ ही लाभुकों से आवेदन भी प्राप्त किया गया।आयोजित शिविर में कई लाभुकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करते हुए शिविर में ऑन स्पॉट समाधान किया गया, जिससे लाभुकों में खुशी देखी गई। शिविर के आयोजन पर लाभुकों ने सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया।

विभिन्न स्टालों का किया निरीक्षण

सभी विभागों द्वारा लगाएं गए स्टालों का जिले के वरीय पदाधिकारी के द्वारा निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाल पर उपस्थित कर्मियों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली और निष्पादन से संबंधित बीडीओ को जरूरी दिशा निर्देश दिया। कहा कि कार्यों का निष्पादन योजनाबद्ध तरीके से करें, ताकि कहीं किसी तरह की कोई चूक नहीं हो। मौके पर आयोजित शिविरों में कई लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया एवं कई लाभुकों के बीच ऑन स्पॉट समस्या समाधान कर स्वीकृति पत्र दिया गया।

img 20240902 wa00357518897300064857075
img 20240902 wa0032325639572730653464
img 20240902 wa00336019729399396910904

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!