Search

April 30, 2026 8:10 am

पुलिस अधीक्षक ने किया मालपहाड़ी ओपी का निरीक्षण।

दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारी को दिए निर्देश

थाना प्रभारी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी पर करें फोकस: एसपी।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार को मालपहाड़ी ओपी थाना का निरीक्षण किया।इससे पूर्व पुलिस बल द्वार एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय,हवालात,मालखाना,मेस,बैरक,थाना की साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया। वहीं थाना में दर्ज मामले की स्थिति की जानकारी लिया। साथ ही लंबित पड़े सभी काडों में शीघ्र अनुसंधान करने का निर्देश ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय को दिया। एसपी प्रभात कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी जल्द करें। पुलिस गस्ती तेज करने के अलावे ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध बनाने को कहा।साथ ही दुर्गापूजा को लेकर असामाजिक तत्वों पर निगरानी और चौकस रहने को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया। उन्होंने सभी रजिस्टर्स, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव आदि के निर्देश दिया। थाना पर आए फरियादियों की शिकायते सुन विधिक निस्तारण करने थाना प्रभारी को निर्देशित किया। थाना प्रभारी को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रखने, क्षेत्र में शांति बनाए रखने, कांड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों को अविलंब निष्पादन करने को कहा।वही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एसपी ने सभी बूथ व रास्ते का सही से निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव केंद्र में अगर किसी तरह की कोई समस्या हो तो उसे अवगत कराने को कहा।एसपी ने थाना भवन को लेकर कहा कि मालपहाड़ी ओपी थाना भवन नीजी जगह पर चल रहा है।थाना निर्माण को लेकर जमीन की चिन्हित भी की गई है जल्द ही नए थाना भवन का निर्माण कराया जाएगा।

img 20240928 wa00306742567007010206344
img 20240928 wa00287828069001440293956

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!