Search

April 30, 2026 4:27 am

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात के 114वें संबोधन में संताली भाषा को मिला महत्व।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर सुना प्रधानमंत्री का संबोधन, आदिवासी समुदाय में खुशी की लहर।

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत भाजपा प्रखंड कार्यालय सहित अन्य सभी बूथ पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 114 वां मन की बात को सुना गया। वहीं इस दौरान प्रखंड अंतर्गत जोंका गांव में बुथ संख्या 279 की भाजपा बुथ समितियों ने मन की बात का 114 वां संस्करण मोबाइल इंटरनेट के माध्यम से सुना गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संताली भाषा को शामिल किया और उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा संताली भारत देश के साथ बंगलादेश, नेपाल, भूटान में करोड़ों लोग संताली भाषा बोली जाती है। संविधान की आंठवी अनुसूचि में शामिल संताली राष्ट्रभाषा को संरक्षित करने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक सुफल मरांडी एवं भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री जयसेन बेसरा ने बताया है कि इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री ने सीधे लोगों से संवाद करते हैं और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताईं जाती है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संताली भाषा को शामिल कर लेने से आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश हैं। इस अवसर पर जुशिल टुडू, मंडल मरांडी,पोना टुडू,अनिल मुर्मू आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

img 20240929 wa00727897587765406815646

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!