Search

April 30, 2026 3:11 am

पथरिया मे भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,भैसा लड़ाई देखने को उमड़ी भीड़।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के पथरिया पंचायत के पथरिया फुटबॉल मैदान मे रविवार को भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की पुत्री सह युवा नेत्री उपासना मरांडी अपने कार्यकर्ताओ के साथ शामिल हुई।भैसा लड़ाई प्रतियोगिता मे 24 भैसा मालिकों ने हिस्सा लिया जहाँ एका एक भैसा मालिकों ने अपने अपने भैसा को बारी बारी से लड़ाई करवाया जहाँ। फाइनल मे रामपुर गांव सुनाराम मुर्मू के भैसा एवं पथरिया गांव का सुनीराम मुर्मू के भैसा के बिच हुआ। जिसमे विजेता भैसा मालिक सुनाराम मुर्मू को 7 हजार रुपये एवं उपविजेता भैसा मालिक सुनीराम मुर्मू को 2 हजार रुपये नगद देकर सम्मानित किया गया। इस मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,पंचायत अध्यक्ष साइमन हांसदा,मुखिया कालिदास मुर्मू, फिलिसन हांसदा,प्रेमलाल मरांडी, निकोलास मुर्मू, सतन मरांडी, परविंद मरांडी, अमास हेमब्रम, निकोलास हांसदा, ग्राम प्रधान सोनातन हांसदा समेत सैकड़ो दर्शक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!