राजकुमार भगत
पाकुड़ । श्री सत्य साईं बाबा के 100 वें जन्म दिवस के अवसर पर भगवान श्री सत्य साईं बाबा जी के प्रेम का संदेश शत प्रतिशत युवाओं देने के लिए श्री सत्य नेशनल क्रिकेट लीग, यूनिटी कप का आयोजन किया गया है। भगवान श्री सत्य साईं बाबा बोलते हैं Life is Game लाइफ इज गेम, प्ले इट जीवन एक खेल है खेलो..।इस ज्ञान को जागृत करने के लिए पुरे भारत में श्री सत्य साईं नेशनल क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया है। खेल के माध्यम से युवाओं के बीच प्रेम का संदेश दिया गया। पाकुड़ जिला एवं दुमका जिला के साई युवा भाई प्रेम को पूर्णतः अनुभव करके अपने जीवन को चरितार्थ और उत्तम बनाने का प्रयास किया। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए खेल का आयोजन किया गया है।
खेल का आयोजन सुबह 9 बजे से रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयुर्वेद किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारा सर्व धर्म झंडा फहराया गया। डॉ देवकांत ठाकुर जिला अध्यक्ष श्री सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़, ने बताया कि पाकुड़ एवं दुमका के 15 सर्वश्रेष्ठ बॉलर बैट्समैन को राज्य स्तरीय मैच में भेजा जाएगा।






